उमरियापान में बस स्टैंड निर्माण नही होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।यहाँ पर अस्थायी रूप से बस स्टैंड बनाया गया है। जहाँ बसों का ठहराव होता है। यहाँ यात्रियों के लिए कोई भी सुविधाएं नहीं है। गर्मी में धूप और बारिश में खुले में खड़े होकर यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ता है।साल 1993 में तत्कालीन एसडीओ अजीत केशरी ने बस स्टैंड की आधारशिला रखी थी। उमरियापान में बस स्टैंड के लिए पर्याप्त जमीन न मिलने से करीब एक किलोमीटर दूर बम्हनी में प्रशासन ने बस स्टैंड निर्माण के लिए जमीन का जायजा लेकर नपाई किया और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी भेजी।बीते दिनों कलेक्टर अवि प्रसाद ने बस स्टैंड निर्माण के लिए आयुक्त सह संचालक पंचायत राज संचालनालय भोपाल को पत्र लिखकर उक्त बजट आबंटन प्रदान करने की मांग की है। जिसके बाद ग्रामीणों की उम्मीद जागी कि बस स्टैंड निर्माण होगा। इसके पहले साल 2019 में जिले के तत्कालीन कलेक्टर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत 11 जून 2019 को बस स्टैंड निर्माण हेतु 33.58 लाख रुपए का बजट आबंटित करने मांग की ,लेकिन स्वीकृति न मिलने से बस स्टैंड निर्माण नही हो सका।
इस संबंध में कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा कि कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा कि उमरियापान में बस स्टैंड निर्माण के लिए आयुक्त सह संचालक पंचायत राज संचालनालय भोपाल को पत्र लिखकर उक्त बजट आबंटन प्रदान करने की मांग की है।बजट मिलते ही बस स्टैंड का काम होगा।
रिपोर्टर राजेंद्र चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी


