रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी तथा रेड रिबन के संयुक्त तत्वाधान में एड्स दिवस जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ ओएन चौबे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान से जोड़ा जा रहा है, अज्ञानता और जन जागरूकता की कमी से एचआईवी संक्रमण दुनिया भर में फैल रहा है । संबोधन के पश्चात रैली को रवाना किया,जो कि महाविद्यालय परिसर से सदर बाजार से होते हुए सतरस्ता से बस स्टैंड तक और बस स्टैंड से होते हुए महाविद्यालय में पूर्ण हुई। इस अवसर पर एनएसएस एवं एनसीसी अधिकारी डॉ एसके दिवाकर ,डॉ शिवकांत मौर्य , डॉ राजदीप भदोरिया, डॉ ईरा वर्मा एवं डॉ यास्मीन खान ,डॉ रूपा भावसार एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ शामिल हुआ।


