रिपोर्टर प्रिया दुबे
विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने जिला सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर अमल शुरू*
कटनी (5 दिसंबर)- विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता के समाप्त होते ही विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर जनपद स्तर पर आवश्यक कार्यवाहियां प्रारंभ हो गई है। जनपद पंचायत रीठी सभागार में आयोजित न्यूनतम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों को आहूत कर महात्मा गाधी-नरेगा पोर्टल पर सक्रिय श्रमिकों के जॉबकार्ड में आधार सीडिंग एवं आधार आधारित भुगतान में परिवर्तित कराये जाने के संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ चंदूलाल पनिका द्वारा समीक्षा कर निर्देश दिए। सीईओ ने 14 ग्राम पंचायतों बडखेरा,करहिया, गोदाना, बिलहरी, खरखरी, घुघरा, पटौंहा, पोंडी, बरेहटा, बांधा, तिघराकला, नयाखेडा, रूडमुड एवं बरजी के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक आहूत कर प्रगति की जानकारी ली। आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत बडखेरा एवं खरखरी के ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत बिलहरी के सचिव अनुपस्थित होने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीठी द्वारा उन्हें एक दिवस का वेतन कटौती कर अवैतनिक किये जाने के आदेश दिए तथा ग्राम पंचायत रूडमुड के ग्राम रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी आधार आधारित भुगतान में परिवर्तित कराये जाने के संबंध में संतोषजनक जवाब न दिये जाने पर शो काज नोटिस दिया। समीक्षा बैठक में मुख्यज कार्यपालन अधिकारी रीठी द्वारा बैठक में उपस्थित सचिव/ग्राम रोजगार सहायकों को एक सप्ताह के अंदर सक्रिय श्रमिकों के जॉबकार्ड में आधार सीडिंग एवं आधार आधारित भुगतान परिवर्तित कराये जाने में वांछित प्रगति लाये जाने हेतु निर्देश दिये। बैठक में श्री भागीरथ पटेल, ए0पी0ओ0 मनरेगा, श्री नीरज जैन ब्लाक समन्वयक एसबीएम एवं आहूत ग्राम पंचायतों के सचिव/ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।


