कटनी । कलेक्टर अवि प्रसाद ने मंगलवार को भ्रमण के दौरान हाईस्कूल हीरापुर कौड़िया में पदस्थ्य माध्यमिक शिक्षक वर्षा खंडेलवाल द्वारा कक्षा दसवीं के छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाने के लिये तैयार की गई 50 दिवसीय कार्ययोजना को देखकर काफी खुश हुए। उन्होने शिक्षक वर्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना को जिले भर के स्कूलों में भेजा जाये। ताकि अन्य छात्र भी इसका लाभ उठा सके, शिक्षक वर्षा द्वारा यहॉं स्कूल में व्यवस्थित ढंग से पुस्तकालय संचालन कार्य की भी कलेक्टर ने सराहना की ।


