प्राचार्य एवं अतिथि शिक्षकों की सराहन
ठाकुर बुद्धदेव सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी के निरीक्षण के दौरान अतिथि शिक्षक श्रीमती कमलेश पवार एवं वीणा मिश्रा के शैक्षणिक कार्य की समीक्षा कर कलेक्टर ने सराहना की। साथ ही श्रीमती कमलेश पवार द्वारा मिशन – 45 को लेकर बनाई गई कार्ययोजना की भी तारीफ की। बच्चों की परीक्षा की तैयारी गुणवत्तापूर्ण करानें के कार्य के लिये कलेक्टर ने प्राचार्य मनोज हल्दकार को शाबाशी दी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को छात्रों ने बताया कि स्कूल में बायलॉजी के शिक्षक नहीं हैं, तब कलेक्टर ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्लीमनाबाद स्कूल के बायलॉजी शिक्षक को सप्ताह में दो दिन के लिए तेवरी स्कूल में दो-दो घंटे की कक्षाएं लेने की व्यवस्था करने शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।


