दिनांक 4/12/2023
रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन के संयुक्त तत्वाधान में एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता पखवाडा कार्यक्रम की श्रंखला में ’’एड्स जागरूकता हस्ताक्षर अभियान’’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने एड्स जागरूकता अभियान अंतर्गत हस्ताक्षर किये एवं छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए बताया की एड्स के कारण एवं बचाव के उपाय के बारे में सभी को जागरूक होना जरुरी है। जिससे देश में इस बीमारी को मिटाया जा सके। देश में लगभग 25 लाख लोग एड्स से प्रभावित है, यह आंकड़ा विश्व में एड्स प्रभावित लोगो की सूची में तीसरे स्थान पर आता है। डॉ हर्षा चचाने रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एड्स की इस साल की थीम लेट कम्युनिटीज लीड है। डॉ. नीतू पवार द्वारा एड्स जागरूकता पखवाडा अंतर्गत कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ कंचन ठाकुर, शैलेन्द्र तिवारी, डॉ श्रद्धा गुप्ता डॉ चारू तिवारी, धीरज खातरकर एव इस अवसर पर एनसीसी, एनएसएस की छात्राओं ने उपस्थित होकर, एड्स जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।


