कटनी -कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा शासकीय तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य को स्वाध्यायी छात्रों के शुल्क में कमी करने के दिए निर्देश के बाद अब स्वाध्यायी छात्रों के शुल्क में 12 सौ रूपये की कमी की गई है। छात्रों ने शुल्क में कमी कराने के लिए कलेक्टर के प्रति आभार जताया है।
विदित हो कि कलक्टेर श्री प्रसाद से बीते दिनों स्नातक और स्नाकोत्तर कक्षाओं के स्वाध्यायी और भूतपूर्व परीक्षार्थियों ने भेंट कर महाविद्यालय द्वारा अधिक शुल्क लिये जाने की जानकारी देकर शुल्क में कमी करवाने का आग्रह किया था। इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने छात्रों के हित में फीस कटौती करने हेतु प्राचार्य डॉ एस.के.खरे को निर्देशित किया था। इसके बाद प्राचार्य ने स्नातक शुल्क और स्नातकोत्तर शुल्क में क्रमशः छैः-छैः सौ रूपये की कमी कर दी।
इसके साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि प्रत्येक वर्ष स्वाध्यायी छात्र के रूप में परीक्षा देेने वाले पंजीकृत छात्र-छात्राओं से लिये जाने वाले फीस का निर्धारण कॉलेज द्वारा किया जाता है। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-24 हेतु संबद्धता शुल्क में बढ़ोत्तरी किये जाने के कारण इस वर्ष 2023-24 हेतु नियमित छात्र-छात्राओं से ली जाने वाली फीस में भी मार्च -अप्रेल 2023 में संशोधन किया गया है।

प्राचार्य ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश के बाद छात्र-छात्राओं की आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए स्वाध्यायी छात्रों से लिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के शुल्कों मे 12 सौ रूपये की कटौती की गई है।
Jansampark Madhya Pradesh


