• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का पुन: कब्जा,गेम चेंजर बनी लाड़ली बहना,भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री सहित भाजपा संगठन को दिया….

by Manish Gautam Chiefeditor
December 3, 2023
in नर्मदापुरम
0
जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का पुन: कब्जा,गेम चेंजर बनी लाड़ली बहना,भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री सहित भाजपा संगठन को दिया….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम// विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों को लेकर मतगणना से पूर्व विभिन्न मीडिया सर्वे में एक्जिट पोल द्वारा भाजपा की सरकार को पूर्ण बहुमत की रिपोर्ट पर अंतत: रविवार को मतगणना के परिणामों से सामने आया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार को भारी बहुमत से पुन: वापसी पर गेमचेंजर के रूप में लाड़ली बहनों के मतों को माना जा रहा है। वहीं नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभा सीट होशंगाबाद, सिवनीमालवा, सोहागपुर एवं पिपरिया पर भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड बहुमत से जीत का परचम लहाराया है। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने नर्मदापुरम जिले में चारों सीटों पर भाजपा का परचम प्रचंड मतों के साथ पुन: लहरानें के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व, केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, संगठन की बूथ स्तरीय सक्रियता सहित लाड़ली बहनों के योगदान को जीत का श्रेय दिया है। नर्मदापुरम की होशंगाबाद विधानसभा सीट क्रमांक 137 पर त्रिकोणीय मुकाबलें में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी डॉ. सीतासरन शर्मा ने भारी कस्मकश के माहौल में 73 हजार 161 मत लेकर 15 हजार 506 मतों से जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्यशी आटो चुनाव चिन्ह पर भगवती चौरे रहें, जिन्हें 57 हजार 655 मत प्राप्त हुये। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गिरिजाशंकर शर्मा को 33 हजार 639 मत प्राप्त हुये। रिटर्निंग अधिकारी होशंगबाद आशीष कुमार पाण्डेय विजय प्रत्याशी डॉ. सीतासरन शर्मा के प्रतिनिधि पियूष शर्मा को प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं सोहागपुर विधानसभा सीट क्रमांक 138 में कड़े मुकाबले के बीच भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक विजयपाल सिंह ने 1 लाख 3 हजार 379 मत लेकर 1 हजार 762 मतों से विजयश्री हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल को 1 लाख 1 हजार 617 वोट हासिल कर भाजपा को काटे की टक्कर दी। मतगणना के दौरान एक स्थिति ऐसी भी निर्मित हुई कि भाजपा प्रत्याशी 20 हजार से ज्यादा मतों से आगे हो गये थे। बाद में यह लीड कम हुई और काटे के मुकाबले में 1762 मतों से भाजपा प्रत्याशी श्री सिंह को विजयश्री हासिल हुई। रिटर्निंग अधिकारी सोहागपुर बृजेन्द्र रावत द्वारा विजयपाल सिंह को निर्वाचित होने का प्रमाण प्रदान किया। पिपरिया विधानसभा सीट क्रमांक 139 में भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने 1 लाख 7 हजार 372 मत लेकर 30 हजार 523 मतों से विजयश्री हासिल की है। कांग्रसी प्रत्याशी वीरेन्द्र बेलवंशी को 76 हजार 849 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे है। बहुजन समाज पार्टी से प्रतिभा अहिरवार 3372 मत लेकर तीसरे स्थान पर रही। सिवनीमालवा विधानसभा सीट क्रमांक 136 में भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने 1 लाख 3 हजार 882 मत प्राप्त कर 36 हजार 14 मतों से विजयश्री हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी अजय बलराम सिंह पटेल को 67 हजार 868 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहें, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश हजारीलाल रघुवंशी 18 हजार 860 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहें। सभी विजयी प्रत्याशियों को विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। अवगत हो कि विधानसभा चुनाव 2023 को मतदान की मतगणना जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई परिसर में पूर्ण सुरक्षा एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। मतगणना के उपरांत रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जिले की चारों विधानसभा के विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई। मतगणना केन्द्र पर सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट के साथ मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ। सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच स्ट्रांगरूम खोला जाकर पोस्अल बैलेट एवं ई.व्ही.एम. मतगणना कक्ष तक लायी गई। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के माध्यम से मॉनीटरिंग की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह द्वारा निरंतर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला जनसंपर्क अधिकारी रोमित उइके एवं उनकी टीम द्वारा निरंतर मीडिया सेंटर में पत्रकारों को चरणबद्ध मतगणना की जानकारी दी गई। मतगणना स्थल सहित पूरे क्षेत्र को सशस्त्र पुलिस द्वारा सुरक्षा में लिया गया, जिसके चलते मतगणना एवं परिणाम निर्विग्र संपन्न हुये।

नर्मदापुरम सहित सोहागपुर के भाजपा प्रत्यासी विजय होने के बाद भारी जनसेलाब के रूप में विजयी जुलूस निकाला गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना संपन्न  बिछिया से नारायण सिंह पट्टा, निवास से चैनसिंह वरकड़े तथा मंडला से संपतिया उईके निर्वाचित

विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना संपन्न बिछिया से नारायण सिंह पट्टा, निवास से चैनसिंह वरकड़े तथा मंडला से संपतिया उईके निर्वाचित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d