कटनी – विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 138 के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरणों में माह नवंबर 2023 में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तारी वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किये गए है।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटनी अधीक्षण अभियंता संचा-संधा वृत्त ने बताया कि माननीय विशेष न्यायाधीश कटनी न्यायालय द्वारा विगत 2 माह मे 120 जमानतीय वारंट एवं 10 गिरफ्तारी वारंट जारी किये जा चुके है। जिसके अंतर्गत सिविल सेवा दायित्व की राशि के अलावा प्रत्येक छःमाही चक्रवद्धि व्याज दर से 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज वसूलनें का प्रावधान भी है। माननीय न्यायालय में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हाने के कारण अधिकतम 5 वर्ष तक का कारावास एवं अर्थदण्ड दोनो भी दिया जा सकता है।
Jansampark Madhya Pradesh


