कटनी – विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान संपन्न होने के उपरांत मतदान के मतों की गणना का कार्य 3 दिसंबर को कृषि उपज मण्डी समिति में प्रातः 8 बजे से किया जाना है। मतगणना कार्य को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद द्वारा मतगणना स्थल पर विभिन्न प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है।

कलेेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी विनोद कुमार शुक्ल को मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियो, कर्मचारियों, अभ्यर्थी, अभिकर्ता के मोबाईल, प्रतिबंधित वस्तुएं रखने हेतु काउंटर बनाने, पेयजल, फायर व्यवस्था सहित टॉयलेट एवं सफाई व्यवस्था संबंधी संपूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये गये है।
श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर कटनी- मतगणना समाप्ति पश्चात् रिटर्निंग आफिसरों से समन्वय स्थापित कर ई.व्ही.एम. मशीनों एवं व्हीव्हीपीटी की सीलिंग का कार्य कराने, दिनेश विश्वकर्मा, जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन विभाग को मतगणना स्थल पर स्थापित कंट्रोल रूम की संपूर्ण व्यवस्था एवं जिला कंट्रोल रूम का संचालन करने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड राम पांडे को मतगणना स्थल पर मतगणना के दिन मतगणना समाप्ति तक निर्बाध रूप से विद्युत प्रवाह कराने तथा इस हेतु पर्याप्त मात्रा में विद्युत कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक संचालक जनसंपर्क एवं जागेश्वर पाठक, राजस्व निरीक्षक, नगर निगम, को मीडिया सेंटर की स्थापना कराने एवं सेंटर में टेलीफोन, फैक्स, कम्प्यूटर, स्म्क्, इंटरनेट सुविधा एवं प्रिंटर आदि की व्यवस्था कराने तथा मीडिया के सदस्यों के बैठने एवं काउंटिंग हॉल से मीडिया सेंटर तक ले जाने की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है।
डॉ. चित्रा प्रभात, प्राध्यापक शासकीय तिलक महाविद्यालय एवं श्री राजेन्द्र आसाटी, व्याख्याता डाईट, को मतगणना स्थल कृषि उपज मण्डी समिति कटनी में सार्वजनिक उद्धोषक का कार्य करने ख्याति मिश्रा, नगर पुलिस अधिक्षक, एवं राहुल पांडे निरीक्षक यातायात थाना को मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों, अभ्यर्थियों तथा अभिकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये है।
श्री हरि सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग,एवं दीपक सिंह, संस्थागत वित्त अधिकारी, को मतगणना स्थल पर टेन्ट, लाईट, माईक, शामियाना की व्यवस्था कराने, बैरीकेटिंग की व्यवस्था कराने एवं फैैलेक्स, बैनर,प्रवेश एवं निकास द्वार पर लगाए जाने संबंधी व्यवस्था कराने, श्री राकेश पनिका, सचिव कृषि उपज मण्डी समिति, को कृषि उपज मंडी समिति स्थित विश्रामगृह में प्रेक्षकोें के ठहरने हेतु संपूर्ण व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिये गये है।
श्री वी.के. गौतम, अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग, कटनी को मतगणना स्थल पर विद्युत बोर्ड, विद्युत वॉयर इत्यादि की व्यवस्था कराने, श्री आर.के.बघेल,जिला आबकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रेक्षक को मतगणना स्थल पर प्रेक्षकों के लिये 2 नग फैक्स की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये। श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव, डी.आई. ओ. एन.आई.सी. एवं सौरव नामदेव, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेस, को मतगणना स्थल पर विधानसभा क्षेत्रवार कम्प्यूटर, प्रिंटर लगाने, इंटरनेट की व्यवस्था कराने मतगणना संबंधित समस्त प्रकार के एप का संचालन कराने सहित उमेश नामदेव, अनुविभागीय अधिकारी दूरसंचार, मतगणना स्थल पर इंटरनेट, टेलीफोन इत्यादि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये।
Jansampark Madhya Pradesh


