• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

हैंडपंप बंद होने से पानी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण बोरबोल से गांव तक पानी ला रहे ग्रामीण

by Manish Gautam Chiefeditor
November 26, 2023
in ढीमरखेड़ा
0
हैंडपंप बंद होने से पानी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण  बोरबोल से गांव तक पानी ला रहे ग्रामीण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के टोपी गांव का है मामला, शिकवा-शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिम्मेदार, विकास को लेकर उपेक्षित है गांव

उमरियापान:- घुघरा ग्राम पंचायत के टोपी गांव में हैंडपंपों के बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। दर्जनों बाद लिखित, मौखिक शिकायत करने के बाद भी हैंडपंप नहीं सुधरे है। मजबूरी में लोगों को बोरबेल और खेतों का दूषित पानी पीना पड़ रहा है।बीते कई वर्षों से टोपी गांव में रहने वाले लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।दरअसल, यहां तीन -चार हैंडपंप है वह भी बंद हैं। इससे दिक्कत यह हो रही है लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। यहां रहने वाले अरविंद पटेल, अभिषेक पटेल, सुरेंद्र यादव,सुमित पटेल समेत अन्य ने बताया कि एक हैंडपंप स्कूल के पास लगा है। जिसमें तनिक पानी निकलता है। दूसरा हैंडपंप वर्षों से बंद है जबकि तीसरे हैंडपंप से तो सामाग्री ही गायब हो गई है। हैंडपंप पोल के सहारे खड़ा है। समर्सियल भी नहीं पड़ा। सभी हैंडपंप शोपीस बनकर रह गए हैं।गांव के लोग खेतों में लगे बोरबोल से पानी लाते हैं।पानी को लेकर सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को होती है। पानी के बदले में लोगों को रुपये भी देना पड़ता है।  लोग बमुश्किल छानकर और उबालकर पानी पी रहे हैं। गांव की महिलाओं ने बताया कि शिकायत तो अनेकों बार किया लेकिन फायदा नहीं मिला। यूं तो गांव में तीन से चार हैंडपंप हैं, लेकिन इनमें से तीन हैंडपंप खराब हैं। उन्होंने बताया कि एक हैंड पंप तो पिछले लंबे समय से खुला ही पड़ा है, लेकिन अभी तक ठीक नही हो सका है। जिसके चलते ग्रामीणों को दूर पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों सहित जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही आरोप लगा रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग चंदा इकट्ठा करके पानी का पाइप खरीदकर लाये हैं। खेतों में बने बोरबोल से गांव तक पाइप बिछाया है। पाइप से गांव तक पानी पहुँचता है जिससे लोग पानी भरते हैं।

विकास के मामले में उपेक्षित है गांव:- गांव के नीलेश पटेल, रामकुमार पटेल, सुमित दाहिया सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के करीब साढ़े तीन सौ की जनसंख्या वाले टोपी गांव में करीब सौ परिवार निवासरत है।यह गांव विकास के मामले उपेक्षित है। गांव को लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में बिजली-पानी- सड़क की समस्या बनी हुई है। गांव में नलजल योजना भी नहीं है कि इसका फायदा ग्रामीणों को मिले। इस गांव के लोग नलजल योजना से भी वंचित हैं। अभी इस गांव में घर घर पानी की व्यवस्था नहीं है।यहाँ गांव की सड़क भी खराब है। बिजली की समस्या भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने अनेकों दफा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकवा-शिकायत करते हुए गांव की समस्याओं को दूर कराने की मांग किया लेकिन आज भी गांव में समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों को और अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदारों पर शासकीय योजनाओं में अनियमितता करने का आरोप भी मढ़ा है।

रिपोर्टर राजेंद्र चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ध्रुव व प्रहलाद चरित्र और नरसिंह अवतार की सुनाई कथा

ध्रुव व प्रहलाद चरित्र और नरसिंह अवतार की सुनाई कथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d