रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में दिनांक 24 एवं 25 नवंबर 2023 को एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर दिनांक 24 नवंबर 2023 को एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। महाविद्यालय स्वच्छ कार्यक्रम में केडेट्स ने नारे लगाए एवं छात्राओ को अपने आसपास के परिसर को साफ स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया।
दिनांक 25 नवंबर 2023 को 5 एमपी गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स ने शपथ लेकर कर मुख्य मार्ग से रैली निकाली। केडेट्स ने कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह और अन्न का दुरुपयोग न करने के नारे लगाए।
इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा,कन्या भू्रण हत्या कानूनी अपराध है इन कुप्रथाओं का हिस्सा बनने पर दंडात्मक कार्यवाही जेल एवं अर्थ दंड का प्रावधान है। ये कुप्रथाएं हमारे समाज को खोखला एवं कमजोर कर देती हैं। यदि हम कहीं इस प्रकार की घटना पाते हैं तो हमें इसका सख्त विरोध करना चाहिए एवं तत्काल शिकायत कर इन कुरीतियों को रोकना चाहिए। डॉ जैन ने छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान का एक और महत्वपूर्ण नारा साफ थाली भी होना चाहिए। हमें प्रयास करना चाहिए कि हम अपनी थाली में उतना भोजन ही ले जितना हमारे पेट की क्षमता है। अन्न को फेंकना अनुचित है।
कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी डॉ कीर्ति दीक्षित, शैलेंद्र तिवारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ पुष्पा दुबे, एन.एस.एस अधिकारी डॉ हर्षा चाचाने, डॉ नीतू पवार एवं डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ संगीता अहिरवार डॉ रागिनी सिकरवार, कु. सौम्या चौहान, श्रीमती प्रीति ठाकुर,डॉ मधु विजय सहित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रमों में मुस्कान गौर, पूजा चौरे ,पायल चौरे ,आकांक्षा त्रिवेदी, देविका तिवारी, दीप्ति कुशवाहा, शीतल बामने पायल कहार, आयुषी पांडे, नैनसी शर्मा, सुहानी कीर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।


