कटनी – विधानसभा निर्वाचन संपन्न होने के पश्चात आगामी 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से कृषि उपज मंडी समिति पहरूआ में मतगणना का कार्य संपादित होना है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य के दौरान आकस्मिक बीमार होने की दशा में उनके प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सा दल का गठन कर प्रातः 6 बजे से मतगणना स्थल कृषि उपज मण्डी समिति कटनी में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
जारी आदेश में दल को 2-2 फोटो जमा कर नोडल अधिकारी परिचय पत्र से प्रवेश हेतु परिचय पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए अए है।
Jansampark Madhya Pradesh


