• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने की विभागीय प्रकरणों की समीक्षा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा – निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
November 22, 2023
in कटनी
0
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने की विभागीय प्रकरणों की समीक्षा  संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा – निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (22 नवंबर) – बुधवार को कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने कटनी जिले में शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं निर्विध्न रूप से मतदान संपन्न होने पर अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी। कलेक्टर श्री प्रसाद ने शासकीय कर्मिया से ं3 दिसंबर को मतगणना कार्य भी पूरी क्षमता एवं निष्पक्षता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करानें का आव्हान भी किया।

            बैठक के दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर द्वय श्री राकेश चौरसिया, प्रमोद चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी, विजयराघवगढ़, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खनिज अधिकारी,  आयुक्त नगर निगम विनोद कुमार शुक्ल, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विभागीय कार्यों को गति प्रदान करें। उन्हांेने जिला पंचायत, डी.पी.सी. तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियांे को मध्यान्ह भोजन के खाद्यान्न का शतप्रतिशत उठाव सुनिश्चित कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।

आयोग के लंबित प्रकरणों का करें निराकरण

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक के दौरान आयोग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लीड बैंक मेनेजर, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, खनिज विभाग सहित अनुविभागीय अधिकारी कटनी एवं ढीमरखेडा सहित तहसीलदार ग्रामीण कटनी एवं विजयराघवगढ़ को शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।

बैठक में मानव अधिकार आयोग, मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग भोपाल, अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग, ई.ओ.डव्ल्यू से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए त्वरित कार्यवाही करनें हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

न्यायालयीन प्रकरणों पर करें कार्रवाही

     कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों एवं राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों पर जवाबदावा प्रस्तुत करनें के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान लंबित न्यायालयीन अवमानना के प्रकरणों पर भी गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

            बैठक के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा डी.सी.सी के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए रीठी में पुरातत्व की भूमि में स्टेडियम निर्माण की शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी को स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करनें के निर्देश दिए गए।  ब्रिस्क पोर्टल पर की जानें वाली एन्ट्री की कार्यवाही के आ रही दिक्कतों के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिए।

बैठक के दौरान आंगनबाडी केन्द्रों मंे सोलर एनर्जी के माध्यम से विद्युत व्यवस्था सुचारू करने, संजय निकुंज नर्सरी हेतु पी.एच.ई के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराने, अंर्तराज्यीय बस स्टेण्ड की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी कटनी एवं नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया। बैठक में नगर स्थित अंडर ब्रिज में प्रकाश की व्यवस्था, दिव्यांग छात्र शिवा बर्मन का ब्लाइंड स्कूल में दाखिला कराने सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा की जाकर समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*बड़वारा और रीठी में नवीन उर्वरक विक्रय केन्द्र का संचालन आज से*  *किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुॅंचकर जताया कलेक्टर के प्रति आभार*

*बड़वारा और रीठी में नवीन उर्वरक विक्रय केन्द्र का संचालन आज से* *किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुॅंचकर जताया कलेक्टर के प्रति आभार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d