कटनी नगर निगम कटनी द्वारा आयोजित पारंपरिक श्री बजरंग कटायेघाट मेला के वर्तमान वर्ष के संभावित आयोजन को ध्यान में रखते हुये 21 नवंबर 2023 को निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा सहायक यंत्री आदेश जैन राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी के साथ निरीक्षण किया गया जिसमें मेला आयोजन की रूपरेखा परम्परागत व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित करने आवश्यक पत्राचार करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर ही मेला प्रांगण व पहुंच मार्ग की साफ.सफाई तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिये गये।


