कटनी – निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कोताही और लापरवाही बरतना महगा पड़ गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चेकपोस्ट नाकों की निगरानी का दायित्व निभाने इन कर्मचारियों की डियूटी लगाई थी। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उपयंत्री के कर्तव्य से अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोडल अधिकारी सीसीटीव्ही एवं वेबकास्टिंग विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वारा निरीक्षण के दौरान जुहला बायपास में प्रथम पाली में अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित रहने तथा नाकों की जांच नहीं किये जाने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की उपयंत्री श्रीमती मधु भलावी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस मे उपयंत्री मधु भलावी के कृत्य को कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता परिलक्षित होने पर 1 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए गए है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने व संतोषजनक न पाये जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के प्रावधानों अनुसार अनुशासनात्क कार्यवाही की जायेगी।
Jansampark Madhya Pradesh


