भाजपा प्रत्याशी संजय सत्येंद्र पाठक के पक्ष में वोट डालने के लिए की अपील*
विजयराघवगढ़। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों व उनकी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। खास तौर पर भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी यानी संजू भैया के लिए पूरे जोश खरोश के साथ जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। विजयराघवगढ़ के वार्ड वार्ड जाकर कार्यकर्ता संजय सत्येंद्र पाठक के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता जनार्दन से अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में देवतुल्य कार्यकर्ताओं व श्री हुनमान सेवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने वार्ड क्रमांक 15 में घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की। जनसंपर्क की शुरूआत सगुनहाई तलैया स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना से की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता बलरामदास गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रामनरेश सोनी, विनोद मिश्रा, मुन्नू मिश्रा, दरश कुमार मिश्रा, धनीराम दाहिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ संजय पाठक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जनसंपर्क किया और लोगों से संजू भैया के लिए वोट मांगा।
पिपरा से सुरेश सेन की रिपोर्ट 9179760024


