कटनी। मुड़वारा विधानसभा क्रमांक 93 के कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश जैन त्योहार के दौरान घर-घर पहुंचकर लोगों के बीच खुशियां बांटते और अपनी बात रखते नजर आए। आज 11 नवंबर को उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र का सघन दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश जैन की अगवानी ग्रामीण खुद करते दिखाई दे रहे हैं। कई जगह पर जब कांग्रेस प्रत्याशी श्री जैन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे उस दौरान ग्रामीणों ने पुष्प माला पहनाकर उन्हें चुनाव में आगामी दिनों में जीत की शुभकामनाएं दी। मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों कांग्रेस की लहर सी चल पड़ी है। हर जगह पर लोग बदलाव के संकेत देते हुए कांग्रेस को विजय दिलाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों से किया संवाद
कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश जैन ने आज 11 नवंबर को अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत ग्राम चाका से की। चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करने के उपरांत हुए पटवारा जटवारा पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने उनका आगे बढ़कर स्वागत किया। इसके उपरांत वे अपने साथियों सहित मदनपुरा, खमरिया, घंघरी खुर्द, घांघरी, खडौला, चनेहटी, अमराडर, खडौली, पुरैनी होते हुए शहरी सीमा क्षेत्र में पहुंचे। देर शाम शहरी क्षेत्र में उन्होंने मदन मोहन चौबे वार्ड एवं प्रेम नगर में बैठक कर स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की।
महिलाएं भी जुटी रहीं
कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश जैन के समर्थन में चुनावी प्रचार की कमान संभाले कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताएं भी त्यौहार के दिन लोगों से सघन जनसंपर्क करती नजर आई। पूर्व महापौर श्रीमती राजकुमारी मिथलेश जैन के साथ आज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गुरुनानक वार्ड, रघुनाथ गंज वार्ड और मसूरहा वार्ड का सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान सैकड़ो की तादाद में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।




