कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के ग्राम पंचायत केवलारी में भ्रमण कर मतदान केंद्रों
के निरीक्षण के दौरान ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत केवलारी जनपद पंचायत कटनी पुरुषोत्तम कोल बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के अनुपस्थित पाए गए । केवलारी के रोजगार सहायक पुरूषोत्तम कोल द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही
बरतने पर पुरुषोत्तम को आगामी अगस्त तक शासकीय कार्यों से विरत रखते हुए जनपद
पंचायत कार्यालय कटनी में संलग्न किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आदेश में कहा गया है कि संलग्न अवधि में श्री कोल को उनके निर्धारित मासिक पारिश्रमिक का 50 प्रतिशत पारिश्रमिक प्राप्त होगा।
मृत को निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही उदासीनता मानते हुए आगामी आदेश तक इन्हें शासकीय कार्यों से विरक्त रखते हुए श्रीकोल को जनपद पंचायत कटनी में संलग्न किया जाता है इस अवधि में श्रीकोल को उनके निर्धारित मासिक प्रधि श्रमिक का 50 प्रतिशत पारिश्रमिक प्राप्त होगा।


