रिपोर्टर संतोष चौबे
दीपावली पर्व पर गोबर से निर्मित ईको फ्रेंडली दीपक, स्वास्तिक, शुभलाभ, श्री एवं ओम मोल्ड के सिक्के का विक्रय किया जाएगा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं एकादशी जैसे त्यौहारों के शुभ अवसर पर होने वाले पूजा के लिए आम नागरिकों को ईको फ्रेंडली दीपक सहित अन्य सामग्री क्रय करने की सुविधा प्रदान की गई है।
ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुरानी कचहरी के पास आजीविका रूरल मार्ट, लक्ष्मीपुर की मां शारदा गौशाला और श्री जुगल किशोर मंदिर परिसर से सामग्री क्रय कर सकते हैं।
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
Sangh Priy


