रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही स्वर्गीय जिनवरदास फौजदार मेमोरियल ट्राफी इंटर डिस्ट्रिक्ट के पहले मैच मे नर्मदापुरम ने तेज गेंदबाज युवराज मेहरा की हैट्रिक सहित मैच में कुल 14 विकेट की बदौलत एक पारी और 303 रनो से आउटराइट हराया।
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव सचिव श्री अनुराग मिश्रा ने बताया कि पहले मैच में हरदा टीम ने अपने कल के स्कोर से आगे खेलते हुए पहली इनिंग में मात्र 32 रन पर ऑल आउट हुई। नर्मदापुरम के तेज गेदबाज युवराज मेहरा ने 9.3 ओवर में 5 रन दे कर 8 विकेट लिए एवम अग्रिम काशिव 1 विकेट का योगदान दिया। नर्मदापुरम टीम ने हरदा को फॉलो ऑन खिलाने का निर्णय किया। इसके पश्चात हरदा ने फॉलो ऑन खेलते हुए दूसरी इनिंग में बल्लेबाज़ी करते हुए 45 रन बना कर ऑल आउट हुई। नर्मदापुरम के तेज गेंदबाज युवराज मेहरा ने दूसरी इनिंग में 9 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट लिए प्रियव्रत पटेल ने 2 विकेट लिए।इस तरह नर्मदापुरम ने यह मैच एक पारी और 303 रन से पराजित किया। प्रतियोगित का दूसरा मैच हरदा और बैतूल के मध्य काल खेला जाएगा। मैच में अंपायर की भूमिका श्री सुनिल कलोसिया एवम विष्णु बोरासी ने निभाई।


