रहटगांव थाना में दिनांक 30-10- 2023 को 100डायल पर सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मनोज गुर्जर झड़पा के खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ी है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सूचना कर्ता मनोज गुर्जर की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया जांच के दौरान मृतक के मामा के लड़के बंसी कोरकू के द्वारा अज्ञात मृतक की पहचान कर बताया कि मृतक उसकी बुआ का लड़का कालूराम कोरकू को ग्राम वंशीपुरा का है ।पीएम रिपोर्ट में सिर में फैक्चर होने व चोट होने से पीएम रिपोर्ट व साक्षियों के कथनों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दिनांक 3- 11- 23 को अपराध क्रमांक 384/23 धारा 302 ,201 भा.द.वि का पंजीवध्द कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान संजीव कुमार कंचन पुलिस अधीक्षक हरदा के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती राजेश्वरी महोबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में श्रीमती आकांक्षा तलया एस.डी.ओ.पी. टिमरनी के मार्गदर्शन में मैं थाना प्रभारी उप निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक पवन कुमारे सहायक उप निरीक्षक, संतोष वामने आरक्षक 295 ,भगवान दास आरक्षक 196 ,राजेश भलावी आरक्षक 106, राजीव राठौर को शामिल किया गया। टीम के द्वारा सतत प्रयास कर साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी अवतार सिंह पिता लखनलाल कोरकू उम्र 30 साल निवासी रैसलपुर हाल मुकेश राठौर का खेत झाडपा को संदेही के रूप में पुलिस अधीक्षक में पूछताछ की गई आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । आरोपी द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी टापरी में सोरही थी तभी मृतक टापरी में घुस गया था और मेरी पत्नी को छेड़ रहा था मेरी पत्नी जोर से चिल्लाई मैं दूर खेत में पानी दे रहा था उसकी आवाज सुनकर आया तो मृतक भाग रहा था तभी मैंने उस पर वार किया और उसकी मृत्यु हो गई।आरोपी की निशा देही पर घटना में प्रयुक्त आला जरर एक डंडा वह एक गमछा बरामद किया । आरोपी को दिनांक 4.11. 23 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय टिमरनी पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट बनने से जिला जेल हरदा में दाखिल कराया गया अपराध कायमी के टीम के द्वारा48 घंटे के अंदर अज्ञात आरोपी का खुलासा किया गया।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


