विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) के निर्देशन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज केड़िया , श्रीमान एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नितिन कमल के द्वारा अपनी थाने की टीम के साथ दिनांक 04.11.23 को अलग अलग स्थानो पर दबिश दी गयी जिसमे ग्राम छोटी कारीपाथर मे आरोपी सुनील पिता स्व. लल्ला कुचंबधिया उम्र 48 साल निवासी छोटी कारीपाथर थाना स्लीमनाबाद के कब्जे से 20-20 लीटर के तीन गुम्मे मे कच्ची महुआ शराब 60 लीटर कीमती करीब 24000 रूपये की जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार
कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
इसी तारतम मे आरोपी तन्सू जारिया पिता स्व. छकोड़ी लाल झारिया निवासी तेवरीझ के कब्जे से 25 पाव देसी मसाला कीमती 2500 रूपये , आरोपी तीरथ कुशवाहा पिता स्व. सुखचैन कुशवाहा निवासी तेवरी के कब्जे से 12 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 1200 रूपये , आरोपी रवि कोल पिता राजेश कोल निवासी खड़रा के कब्जे से 50 पाव देसी प्लेन शराब कीमती 4000 रूपये , आरोपी पुरूषोत्तम नाथ पिता स्व. लोलोक नाथ सपेरा निवासी सिहुड़ी के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये की जप्त कर धारा 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।
अवैध शराब पकड़ने मे उल्लेखनीय भूमिका- थाना प्रभारी उपनिरी नितिन कमल, सउनि राजेश कोरी ,सउनि बृजेन्द्र उरमलिया, प्र.आर. तेज प्रकाश सिंह, आर. सोने सिंह ,आर. रजनीश तेकाम , आर . बृजेश सिंह ,आर. शेख यूसूफ की सराहनीय भूमिका रही ।


