रिपोर्टर सीमा कैथवास
सोहागपुर। सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयपाल सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को आएंगे। श्री तोमर ग्राम सनखेड़ा बाजार चौक में प्रातः 10 बजे सभा को संबोधित कर
भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। श्री तोमर भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और मतदाताओं से भाजपा में वोट करने की अपील करेंगे।


