प्रत्याशियों को अपना फोटो पोस्ट का भी जुड़ रहा व्यय
—
मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी नजर रखे हुए है। प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन फार्म में बताए गए उनके ऑफिशियल अकाउंट की मॉनीटरिंग हो रही है। समिति द्वारा सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के ऑफिशियल अकाउंट पर नामांकन के बाद डले उनके फोटो को चुनाव प्रचार गतिविधियों में रखा है। अब तक जिले में दो प्रत्याशियों पर विज्ञापन शुल्क लगा है। एमसीएमसी द्वारा लगातार मॉनीटरिंग जारी है। जिससे रोजाना डाटा बदल रहा है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 147 सिरोंज के भारतीय जनता पार्टी दल के प्रत्याशी उमाकांत शर्मा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को मिलाकर अपने फोटो वाले कुल तीन पोस्ट किए हैं, जिनका समिति द्वारा जनसंपर्क भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए यूआरएल मैटा पर कुल 3896 रुपए खर्च बताया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा के इंडियन नेशनल कांग्रेस दल के प्रत्याशी शशांक भार्गव ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को मिलाकर अपने फोटो समेत अन्य राजनीतिक कुल 44 पोस्ट किए हैं, जिनका समिति द्वारा जनसंपर्क भोपाल द्वारा उपलब्ध कराए गए यूआरएल मैटा पर कुल 27 हजार 766 रुपए खर्च बताया गया है।
निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में निर्धारित पैरामीटर अनुसार जिले की पांचो विधानसभाओं में चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों का सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एड रन का खर्च जोड़ा जा रहा है जिसमें अभ्यर्थियों द्वारा स्पॉन्सर्ड पोस्ट का व्यय खर्च के साथ जोड़ा जा रहा है।
आयोग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में जनसंपर्क विभाग भोपाल द्वारा उपलब्ध कराई गई मैटा यूआरएल साइट पर जाकर घोषणा पत्र में दिए गए अभ्यर्थियों के सोशल अकाउंट की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है जिसमें अभ्यर्थी द्वारा प्रतिदिन कितनी संख्या में स्पॉन्सर्ड पोस्ट एड रन कर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया है की जानकारी व्यय खर्च के साथ अंकित की जा रही है।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh


