कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने विधान सभा निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु 21 अक्टूबर को आयोजित प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरजीकला के सहायक शिक्षक सुकल सिंह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एन.के.जे की प्राथमिक शिक्षक शिल्पा गुप्ता तथा आयुध निर्माणी के उच्च श्रेणी लिपिक श्री राम दत्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान सहायक शिक्षक श्री सुकल सिंह की डयूटी पीठासीन अधिकारी पीओ तथा प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शिल्पा गुप्ता की डयूटी पीठासीन अधिकारी पी-3 में तथा आयुध निर्माणी के उच्च श्रेणी लिपिक श्री राम दत्त की डयूटी निर्वाचन कार्य हेतु पीठासीन अधिकारी पी-1 में लगाई गई थी।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में दोनों शिक्षकों सहित उच्च श्रेणी लिपिक को अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करनें का निर्देश दिया जाकर स्पष्टीकरण समय-सीमा में प्राप्त न होने अथवा समाधानकारक न होने पर संबधितों के विरूद्ध विधानसभा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में वर्णित प्रावधानों तथा म.प्र. सिविल सेवा नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही का लेख किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh


