*थाना कुठला चौकी बिलहरी पुलिस की कार्यवाही*
रात्रि इलाका भ्रमण वारंटी तलाश एवं अपराध पतासाजी के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा की कार्यवाही
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोज केड़िया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में टीम गठित कर चौकी बिलहरी क्षेत्र में कार्यवाही की गई । जिसमें दिनांक 31.10.2023 को रात्रि इलाका भ्रमण ,वारंटी तलाश एवं अपराध पतासाजी के दौरान आरोपी शेख बाबू पिता कमरुद्दीन उम्र 42 साल निवासी कनकी चौकी बिलहरी थाना कुठला से 2 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा आरोपी द्वारा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा क्रमांक एमपी 21 एमपी 4858 जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई आरोपी शेख बाबू के विरुद्ध चौकी बिलहरी थाना कुठला में पूर्व में भी अवैध गांजा एवं मारपीट के मामले दर्ज है
संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई जिसमें बिलहरी चौकी प्रभारी सहायक उप निरी. गोपाल विश्वकर्मा, सउनि दामोदर राव, प्र.आर. संतोष प्रजापति, प्र.आर. रमाकांत तिवारी, आर. संदीप भलावी की सराहनीय भूमिका रही ।


