VIDE0
आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बहाल रखने एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस बल, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में विशेष सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में आज रविवार देर शाम नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा एवं शहर कोतवाल आशीष शर्मा की अगुवाई में सीआईएसएफ के दल ने नगर में पैदल मार्च किया।
आज निकाले गए पैदल मार्च में सीआईएसफ का विशेष दस्ता नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मिश्रा एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली थाने से निकलकर मिशन चौक, आजाद चौक, शेर चौक होते हुए झंडा बाजार एवं गांधी द्वारा का भ्रमण कर वापस कोतवाली पहुंचा। इस संबंध में बातचीत करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मिश्रा एवं शहर कोतवाल श्री शर्मा ने कहा की फ्लैग मार्च निकाल कर सीआईएसएफ की टीम नगर के संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा ले रही है। उन्होंने कहा की इसे चुनावों के पूर्व रणनैतिक तैयारी के तौर पर देखा जा सकता है। पुलिस के इस तरह क्षेत्र में लगातार भ्रमण किए जाने से आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगता है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सीआईएसफ को परिस्थितियों एवं नगर के क्षेत्र का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। इसी उद्देश्य से क्षेत्र भ्रमण कर संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करने का क्रम जारी है।


