• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

चुनाव ड्यिूटी कटवाने के लिए कलेक्ट्रेट का चक्कर लगाने वाले कर्मियों को दिव्यांग कर्मचारियों ने दी सीख दिव्यांग कर्मियों ने मतदान हेतु डियूटी करने की सहमति देकर पेश किया मिशाल

by Manish Gautam Chiefeditor
October 29, 2023
in कटनी
0
चुनाव ड्यिूटी कटवाने के लिए कलेक्ट्रेट का चक्कर लगाने वाले कर्मियों को दिव्यांग कर्मचारियों ने दी सीख  दिव्यांग कर्मियों ने मतदान हेतु डियूटी करने की सहमति देकर पेश किया मिशाल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

दखिऐ VIDEO

कलेक्टर श्री प्रसाद ने चुनाव डियूटी हेतु सहमति देने वाले दिव्यांग कर्मियों की कर्तव्यपरायणता को सराहा

कटनी – विधानसभा चुनाव में ड्यिूटी से बचने शारीरिक अस्वस्थता, गंभीर बीमारी और पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का बहाना बनाकर चुनाव ड्यूटी से मुक्ति के लिए बहानेबाज कर्मचारियों – अधिकारियों का कलेक्ट्रेट कार्यालय का चक्कर लगाने का सिलसिला जारी है। ऐसे में जिले के 40 दिव्यांग कर्मचारियों नें चुनाव ड्यिूटी हेतु स्व स्फूर्त सहमति देकर कर्तव्यपरायणता की नायाब नजीर पेश की है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/10/1698589049724_1698589049724.mp4

लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव ड्यिूटी कर चुनाव के महायज्ञ मे पूर्णाहुति देने जिले के 40 दिव्यांग कर्मियों ने चुनाव मतदान प्रक्रिया मे डियूटी हेतु सहमति प्रदान कर चुनाव की डियूटी से बचने का जतन करने वाले कर्मियों के लिए एक मिशाल बन गये है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने इन सभी दिव्यांग कर्मियों के चुनाव ड्यिूटी करने के हौसले, जज्बे और जोश की सराहना की है। उन्होने कहा कि मतदान कार्य में ड्यिूटी हेतु जिन 40 दिव्यांगों ने सहमति प्रदान किया है, उनमे 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रतिशत वाले महिला एवं पुरूष दिव्यांग कर्मचारी शामिल है।

*आयोग के निर्देश*

भारत निर्वाचन आयोग के इस संबंध मे निर्देश स्पष्ट है कि दिव्यांग कर्मचारी-अधिकारियों की डयूटी अपरिहार्य परिस्थितियों में ही निर्वाचन कार्य मंे ं लगाई जाए। लेकिन जिले के दिव्यांग कर्मियों द्वारा स्वयं डियूटी हेतु सहमति देकर निर्वाचन कर्मियों की कमी के संकट से जूझ रहे जिला प्रशासन को बडी राहत दे दी है।

*मुरीद हुए कलेक्टर*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कटनी जिले के दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भागीदारी की सहमति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव कार्य से ड्यिूटी कटवाने के लिए तरह-तरह के जतन और बीमारी आदि का बहाना बनाने वाले कर्मचारियों के लिए दिव्यांग कर्मचारियों ने कर्तव्य और दायित्व निभाने का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

*दिव्यांग जन बूथ*

सभी चार विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः बड़वारा, विजयराघवगढ़, मुडवारा एवं बहोरीबंद में एक- एक के मान से जिले मे कुल 4 दिव्यांगजन बूथ बनाये जा रहे है । इनमें रिजर्व सहित मतदान दलों मे शामिल हाने वाले सभी कर्मचारी दिव्यांग रहेंगे। इस कार्य हेतु 20 दिव्यांग कर्मचारियों की डियूटी लगाई गई है।

*इन दिव्यांग कर्मियों ने दी सहमति*

नोडल अधिकारी मेनपावर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्य हेतु जिन 40 दिव्यांग कर्मचारियों ने सहमति दी है उनमें से 20 की डियूटी दिव्यांगजन बूथ मे लगाई जायेगी। इनमें भैसवाही के सहायक शिक्षक पुष्पराज सिह बघेल, गुलवारा के रवि प्रसाद यादव, छहरी के वीरेन्द्र कुमार पटेल, बड़खेरा के राजकमल सिंह दहायत, बिलहरी के राजाराम सोनकर, पिपरिया परौहाके रमेत्री पाण्डेय, बिलहरी के शिवकुमार ठाकुर, कमलेश मिश्रा, विजय कुमार रजक, संगवारा के बारेलाल कनौजिया, खितौली के जयप्रकाश रैदास, करेला के सुशील कुमार त्रिपाठी, खितौली शाला के पुष्पेन्द्र कुमार सौंधिया, करेला के प्रमोद कुमार कोल, गइवास के राजकुमार मौर्य, छिंदहाई के संतोष विश्वकर्मा, ममारपटी के रामकृष्ण लोघी, करेला की ज्योति गर्ग, मझगवां के संदीप कुमार जैन, गुलवारा की भारती बसरानी, खैबर लाईन प्राथमिक शाला की स्वाति पाण्डेय, उपस्वास्थ्य केन्द्र गौरा के मगनलाल दाहिया, जन शिक्षा केन्द्र वेंकट वार्ड के मनीष दीक्षित, ढुढरी स्कूल की सुप्रिया तिवारी और बिलहरी प्राथमिक शाला के प्रहलाद कुमार मिश्रा डियूटी करने सहमति देने वालों में शामिल है।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर एवं एसपी ने नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के शैडो मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के शैडो मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d