हरदा 29 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ रविवार को टिमरनी विधानसभा के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर वहां स्थित मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर व एसपी ने ग्राम सोडलपुर, नजरपुरा, रहटगांव, बड़वानी, राजाबरारी, कायदा, रवांग, लोधीढाना, टेमागांव और कुमरूम का दौरा किया। कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के आने और जाने के लिये अलग-अलग दो दरवाजे की व्यवस्था करने के लिये कहा। उन्होने सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेम्प बनवाने की हिदायत जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


