पार्टी ने अपना विधानसभा
नरसिंहपुर से अंकित नेमा की रिपोर्ट
प्रत्याशी हेतु नामांकन दाखिल किया है, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सुरेश झारिया को अपना प्रत्याशी बनाया है ,प्रत्याशी ने चर्चा करते हुए बताया कि हम समस्त कार्यकर्ता पूरी लगन और मेहनत से चुनाव लड़ेंगे, और हमारी मातृशक्ति एवं युवा शक्ति ने एवं क्षेत्र वासियों ने ठाना है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी को हम सब मिलकर विधानसभा में भेजेंगे ,पहली बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गोटेगांव विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाएंगे ,गोटेगांव के कई गांव आदिवासी बहुल गांव माने जाते हैं जिन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का खासा प्रभाव माना जाता है, बचाई मुंगवानी भैंसा गोरखपुर पाठा बरपानी के आसपास कई गांव में आदिवासी वर्ग का खासा प्रभाव माना जाता है ,वहीं मेहरा झरिया समाज के भी गोटेगांव क्षेत्र में 40000 के लगभग वोटर हैं ,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के चुनावी मैदान में कूदने से त्रिकोणी संघर्ष नजर आ रहा है, यदि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शेखर चौधरी भी मैदान में चुनावी हुंकार भरते हैं तो, गोटेगांव क्षेत्र में चुनाव चतुष्कोणी संघर्ष के रूप में नजर आएगा


