• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

3 व्यक्तियों के पास से 13,67,400 रु नगद व 1 किलो 90 ग्राम चांदी शहर के अंदर वाहन चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

by Manish Gautam Chiefeditor
October 28, 2023
in कटनी
0
3 व्यक्तियों के पास से 13,67,400 रु नगद व 1 किलो 90 ग्राम चांदी शहर के अंदर वाहन चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

थाना कोतवाली कटनी

पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव 2023 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराए जाने व आदर्श आचार संहिता का प्रभावी रूप से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 27.10.2023 को  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में  अति. पुलिस अधीक्षक  एवं  नगर पुलिस अधीक्षक  कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा स्वयं सड़क पर उतरकर अपने दल बल के साथ वृहद स्तर पर मिशन चौक कटनी में वाहन चैकिंग की गई। आज दिनांक को की गई कार्यवाही के दौरान कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता

हाथ लगी। चैकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को चैक करने के दौरान विक्रम मिश्रा नि. ग्राम गाताखेड़ा थाना एन.के.जे के पास से 5 लाख रु नगद एवं विकास चंदनानी नि. जय प्रकाश वार्ड नई बस्ती कटनी के पास से 8 लाख 67 हजार 400 रू नगद पाए गए। जिनसे तय सीमा से अधिक नगद राशि लेकर चलने के बारे में पूछताछ करते हुए नगद राशि के वैध दस्तावेज मांगे गए, जो मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके। दोनों व्यक्तियों को मय जप्त राशि के थाना लाया जाकर पूछताछ की गई। विक्रम मिश्रा पिता सुदामा प्रसाद मिश्रा एम्र 25 वर्ष द्वारा स्वयं को जे.पी. अग्रवाल मार्बल माईस में काम करना और उक्त पैसा आई.डी.बी. आई बैंक कटनी से निकालना बताया तथा विकास चंदनानी पिता माधवदास चंदनानी उम्र 36 वर्ष द्वारा अर्जुन दास किशनचंद के नाम से कपड़े की दुकान होना बताया एवं उक्त राशि एस.बी.आई ईवनिंग ब्रांच कटनी में जमा करने जाने का बताया गया है। अनावेदकों से नगद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु बोला गया है, जिनके दस्तावेजों की जांच उपरांत विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी।

आज दिनांक को ही चैकिंग के दौरान शिवदयाल सोनी पिता हरीप्रसाद सोनी उम्र 57 वर्ष के पास से करीब 01 किलो 90 ग्राम चांदी एवं 10 ग्राम सोने के जेबर बैग

में रखे पाए गए, परंतु इनके संबंध में कोई दस्तावेज मौजूद नहीं थे। शिवदयाल सोनी द्वारा बताया गया कि मैं गांव-गांव घूमकर सराफा का काम करता हूं। वाहन चैकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म उतरवाकर चालानी कार्यवाही की गई एवं वाहन के आगे लगी नेम प्लेट को हटवाया गया। चैकिंग के दौरान बुलेट मोटर सायकल में मोडीफाईड सायलेंशर को निकलवाकर चालानी कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही में विशेष भूमिका श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक महोदय, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा, उनि अरूणपाल सिंह, सउनि विजय शंकर गिरी, शशिभूषण दुबे, प्र. आर. शिबबालक प्रजापति, अरूण पाण्डेय, आर, मंसूर हुसैन, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह, राहुल यादव, मोहन मण्डलोई, अनिल गौतम, सुधीर दुबे की अहम भूमिका रही। आगामी विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराए जाने इस प्रकार की कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगीं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
दोनों ही प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में आई तेजी किसके सिर सजेगा ताज   आम मतदाताओं ने साधी चुप्पी आने वाले समय में कुछ-कुछ स्थिति होगी साफ

दोनों ही प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में आई तेजी किसके सिर सजेगा ताज आम मतदाताओं ने साधी चुप्पी आने वाले समय में कुछ-कुछ स्थिति होगी साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.