• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

ग्राम पीपरहूंठा में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात खुलासा छह आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख का मशरूका जप्त

by Manish Gautam Chiefeditor
October 26, 2023
in विदिशा
0
ग्राम पीपरहूंठा में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात खुलासा छह आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख का मशरूका जप्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

विदिशा थाना सिविल लाइन विदिशा में दर्ज लूट की वारदात के एक प्रकरण में विदिशा पुलिस को 6 आप ए गिरफ्तार करने व 21 लाख रुपए काम शुरू का जप्त करने में सफलता मिली है। ग्राम पीपरहूंठा में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा एक टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जांच पड़ताल शुरू कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सिविल लाइन विदिशा में अरिहंत विहार कॉलोनी फेस 3 निवासी फरियादी मुकेश सोनी प्रताप बालकृष्ण सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह प्रत्येक बुधवार को ग्राम ठर्र, अवेला, पीपरर हूंठा में दो-दो घंटे की अवधि हेतु दुकान करता है। फरियादी ने बताया था कि चार अक्टूबर 2023 की दोपहर करीब 3.30 बजे ग्राम पीपरहूंठा के तिराहे पर रुका तो पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और फरियादी के सिर पर डंडा मारा जिसके चलते फरियादी जमीन पर गिर पड़ा और उसका सोने चांदी से भरा बैग दोनों बदमाश छीनकर मोटरसाइकिल से भाग गए। मोटर सायकिल के पीछे की प्लेट पर नंबर नहीं थी। बदमाशों ने अपने चेहरे भी ढंक रखे थे। फरियादी ने सोने चांदी की लिस्ट प्रस्तुत की थी जिसमें 165 ग्राम सोने के जेवर व 10 किलो 350 ग्राम चांदी के जेवर जिसकी कुल कीमत करीबन 18 लख रुपए होना बताया गया था।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश तिवारी के पर्यवेक्षण में अनुभाग विदिशा के स्मार्ट वर्कर की एसआईटी का गठन कर घटना के शीघ्र खुलासे का आदेश दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम द्वारा तकनीकी आधार एवं सायबर सेल की विवेचना में मदद लेकर आरोपियों की तलाश पतरासी हेतु अलग-अलग टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। घटना ग्रामीण क्षेत्र में होने एवं आरोपियों द्वारा स्वयं का चेहरा छुपाकर बिना नंबर की पल्सर मोटरसायकिल का उपयोग करने से अपराधियों को चिन्हित करने में मुश्किल हो रही थी। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की सूचना देने वाले को एक हजार रुपये की इनाम राशि की व सर्राफा व्यापारी संघ ने 51 हजार इनाम की घोषणा भी की। टीम द्वारा प्रयास स्वरूप घटनास्थल के आसपास बदमाशों के पोस्टर चिपकाए गए एवं मीडिया मित्रों के माध्यम से बदमाशों का सीसीटीव्ही फुटेज व फोटो सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया। परिणाम स्वरुप 25 अक्टूबर 2023 को पुलिस को मुखबिर द्वारा आरोपियों के संबंध में सूचना मिली सूचना की तस्दीक उपरांत मुख्य आरोपी पिंटू राजपूत एवं अजय भोई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने घटना करना स्वीकार किया एवं घटना में अन्य सहयोगी आरोपी बृजेश रैकवार, गजराज रैकवार, गोलू रैकवार, ओमप्रकाश भोई के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया। आरोपियों के कब्जे से लूट के जेवर सोना चांदी बरामद किए गए जो कुल मशरूका 10 किलो 350 ग्राम चांदी के जेवर एवं 165 ग्राम सोने के जेवर कुल कीमती करीबन 18 लाख रुपए तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल कीमती करीबन तीन लाख रुपये जप्त किए गए हैं।

विशेष भूमिका –
उक्त घटना के खुलासा एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने मे नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के पर्वयेक्षण में अनुभाग विदिशा की स्मार्ट वर्कर की टीम एसएचओ निरीक्षक शहबाज खान, रोहित कुमार कौरव, दीपक राठौर, वीरेन्द्र पाल, गौरीशंकर, सुरेश, पवन जैन, कुलदीप चंदेल, सुनील गंधर्व, अखिलेश सिंह, अमर सिंह, के के मिश्रा, यसवंती, अजय शिकरवार, संदीप जाट, विपिन मुदगल, दीपक भानेरिया, गिरजेन्द्र राठौर, सचिन सिसोदिया
की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –
अजय मांझी पिता ओमप्रकाश मांझी उम्र 24 साल निवासी ग्राम खाईखेड़ा विदिशा
पिन्टू उर्फ गुलाब सिह राजपूत पिता मोहन सिंह राजपूत उम्र 32 साल निवासी ग्राम
खाईखेड़ा विदिशा
ओमप्रकाश मांझी पिता मुल्ला भोई (मांझी) उम्र 45 साल निवासी ग्राम खाईखेड़ा
विदिशा
बृजेश रैकवार पिता रूप सिंह रैकवार उम्र 21 साल निवासी ग्राम ठर्र विदिशा
गजराज रैकवार पिता रूप सिंह रैकवार उम्र 29 साल निवासी ग्राम ठर्र विदिशा
गोलू रैकवार पिता रूप सिंह रैकवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम ठर्र विदिशा

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्वीप प्लान के तहत बसों में आरटीओ ने लगाए स्टीकर, की 33500 रुपए की चालानी कार्यवाही

स्वीप प्लान के तहत बसों में आरटीओ ने लगाए स्टीकर, की 33500 रुपए की चालानी कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d