कटनी जिले में मतदाताओं को मताधिकार के लिये जागरूक करने हेतु विशेष स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिव्यांग मतदाता भी बड़ी संख्या में आगे आकर उत्साह और उमंग के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा नागरिकों से भी अपने मत का उपयोग करने की अपील कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं।
इसका एक उदाहरण जिले की ग्राम पंचायत बिलहरी तहसील रीठी में दिखाई दिया जब 60 वर्षीय दिव्यांग मतदाता नें विधानसभा निर्वाचन के दौरान आगामी 17 नवंबर को अपने मत का उपयोग करने की बात कही और लोगों को भी मताधिकार का उपयोग करने के लिये प्रेरित किया। उनसे कहा कि वे निर्भीक होकर आगामी 17 नवम्बर को मतदान जरूर करें।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देशन तथा सी.ई.ओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप के मार्गदर्शन में जिले भर के मतदाताओं को दबाव, प्रभाव से मुक्त मतदान हेतु प्रेरित करने के लिये स्वीप अन्तर्गत प्रचार माध्यमों से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है।


