रिपोर्ट- महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ़ -दुर्गा नवमी के अवसर पर समाज सेवी विष्णु लोधी के निवास पर कन्या भोज का आयोजन किया गया. इस कन्या भोज में शामिल देवियों (बालिकाओं ) के पैर छूकर विष्णु लोधी ने आशीर्वाद भी लिया. गौरतलब है कि विष्णु लोधी हर साल दुर्गा नवमी के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन करते हैं. इस बार भी विष्णु निवास पर माता की आराधना की गई. नवरात्रि के समापन अवसर पर दुर्गा नवमी के दिन सोमवार को कन्या भोज का आयोजन किया गया. इस कन्या भोज में बालिकाओं ने हिस्सा लिया. विष्णु लोधी और उनकी पुरे लोधी परिवार ने खुद कन्याओं को भोजन परोसा और खिलाया. इसके बाद विधिवत कन्याओं का पूजन किया गया. विष्णु लोधी ने भोज में शामिल कन्याओं को उपहार देकर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया. विष्णु लोधी ने कन्या भोज के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश और छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया है. मां बम्लेश्वरी के भक्तों ने 9 दिनों तक माता की खूब सेवा की है. माता का आशीर्वाद सदा हम सब पर बना रहे और देश व छत्तीसगढ़ खुशहाली व विकास के रास्ते पर आगे बढ़े।


