• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी बड्डा ने किया नेहरू चौक पर कार्यालय का शुभारंभ

by Manish Gautam Chiefeditor
October 23, 2023
in विदिशा
0
नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया   भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी बड्डा ने किया नेहरू चौक पर कार्यालय का शुभारंभ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा। गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी ने सोमवार के दिन अपना नामांकन जमा कराया। इसके बाद नेहरू चौक पर विधिवत पूजन अर्चन के बाद भाजपा चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ कर दिया गया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी ने सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया और पुष्पवर्षा कर सम्मान किया।
नेहरू चौक बीजेपी कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर बड़े दिनों बाद भाजपा कार्यकर्ता एक साथ एक मंच पर नजर आए। अपने उद्बोधन के दौरान नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने कहा की नगर के 24 वार्ड और ग्रामीण अंचलों में कमल का फूल खिलेगा और भाई साहब हरि सिंह रघुवंशी जी बहु मतों के साथ विजयी होंगे। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231023-WA0029.mp4

राकेश सिंह जादोन ने कहा कि 2003 के पहले कांग्रेस राज में क्या स्थिति थी और अब भाजपा शासन काल में विकास ही विकास नजर आता है। हमें प्रत्येक बूथ पर मेहनत और ईमानदारी के साथ कमल का फूल खिलाना है।
भाजपा नेता राजेश तिवारी ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर सनातन विरोधी कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देना है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि हम शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की दम पर अधिक से अधिक मतों के साथ विजय होंगे। वही वरिष्ठ भाजपा नेता दौलत राम खटीक ने कहा कि पहले जब हरिसिंह जी विधायक थे तब विकास की गंगा बही। यह क्रम लगातार जारी रहेगा और भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह जी रघुवंशी 20 हज़ार से अधिक मतों के साथ विजई होंगे। इस मौके पर हरि सिंह राजपूत काका ने अपनी ओर से ₹21 हज़ार की राशि देकर चुनावी बिगुल का श्री गणेश किया।
नेहरू चौक पर भाजपा कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भीड़ भी एकत्रित हुई। जो तीन से चार घंटे वही जमी रही। भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी बड्डा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस शासन काल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना के अलावा भाजपा द्वारा चलाई गई सारी की सारी योजनाएं बंद कर दी गई थी। डेढ़ साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज तक माफ नहीं किया। कांग्रेस का काम तो झूठ और फरेब से ही चलता है और ऐसी कांग्रेस की बातों में न आकर उसे विधानसभा चुनाव में उखाड़ कर फेंकना है। पूर्व विधायक लीना जैन ने अपने उद्बोधन में भाजपा के विकास कार्य गिनाते हुए आत्मा प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी को अधिक से अधिक मतों के साथ विजय बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सिद्धिक हसन सहित दर्जनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र वर्मा, मनोज यादव, जिला पंचायत सदस्य गायत्री रघुवंशी, रीता भावसार, जितेंद्र मैना, सरिता जैन, सरिता रघुवंशी, रूपेंद्र शर्मा गुड्डा, अख्तर कुरैशी, चंद्रशेखर दुबे, राकेश खटीक, यशवंत दुबे, पार्षद गण अंशलेखा रोहित भावसार, सुनील साहू मूलचंद अहिरवार, मनीष विश्वकर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष शनि भावसार, जनपद सदस्य अमृतांशु यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राज रघुवंशी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*डोंगरगढ-दुर्गा नवमी पर समाज सेवी विष्णु लोधी ने कन्या पूजा कर लिया आशीर्वाद*

*डोंगरगढ-दुर्गा नवमी पर समाज सेवी विष्णु लोधी ने कन्या पूजा कर लिया आशीर्वाद*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d