दुर्गा पूजा मेला एवं विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने जिला पुलिस- प्रशासन हर तैयारी मुस्तैदी से कर रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन खुद हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को एसपी अभिजीत रंजन ने शहर के पूजा पंडालों, जलपा माई मंदिर तथा विसर्जन स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएसपी ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
भ्रमण के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी पूजा पंडाल का निरीक्षण करते हुए आयोजक को पंडाल की ऊंचाई, सीसीटीवी, अग्निशामक यंत्र, माइकिंग सिस्टम, जल की व्यवस्था इत्यादि से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
विसर्जन कुंड के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर यातायात व्यवस्था, बैरिकेड, लाईट व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। जिले के सभी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।


