रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमति निशा चौहान तथा नर्मदापुरम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पराग सैनी जांच दल की टीम के साथ शनिवार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर तथा शहर से लगे भोपाल – नागपुर हाईवे, SST चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच व चालानी कार्यवाही अभियान चलाया गया, जिसमे वाहनों में लगी
काली फिल्म, हूटर, अनाधिकृत नाम वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए निजी वाहन तथा यात्री बसों की सघन चेकिंग की गई, यात्रियों के सामानों को चेक किया गया। तलाशी अभियान में 2 निजी वाहनों से 1- 1 लाख अवैध नगदी बरामद की गई जिसका नगदी स्वामियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाने पर जप्त कर पंचनामा बनाया गया। इसके अलावा एक यात्री बस परमिट शर्तो के उल्लंघन करती पाई गई जिस पर चालानी कार्यवाही की गई। कुल 112 वाहनों की जांच की गई जिसमे 2 हूटर वाले वाहन सहित कुल 8 वाहन आचार संहिता में जारी नियम के विरुद्ध संचालित पाए जाने पर चालानी कार्यवाही 18,000 रुपए की गई। जांच दल में आरटीओ श्रीमति निशा चौहान तथा एसडीओपी पराग सैनी के साथ संपूर्ण विभागीय जांच दल शामिल रहा।


