चांडक चौक स्थित इंडियन ऑयल का जेम्स पेट्रोल पंप जो कटनी फ्यूल के नाम संचालित है हमेशा सुर्खियों में बना रहने वाला विवादित पेट्रोल पंप एक बार फिर विवादों में नजर आया।
आज एक कार कटनी फ्यूल्स पर पेट्रोल भरवाने खड़ी हुई,टैंक फूल कराया लेकिन कार मालिक को पेट्रोल कम नापने गाड़ी में कम तेल डालने की शंका हुई ।
तभी उसने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और कार की टँकी खुलवाकर टँकी खाली कर नाप कराया तो पेट्रोल कम निकला,फिर नाप तौल निरीक्षक अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुँचे जहां मेनुयली नाप कराया गया फिर कार की टँकी में डालकर फिर वापस निकाला गया फिर कम निकलने पर संदेह बढ़ता गया।
जाँच अधिकारी ने बताया कि मैन्युअली नाप पूरा किया गया लेकिन टँकी से पेट्रोल कम निकलना कही न कही कार की टँकी में स्पेस और कम्पनी मैन्युफेक्चर डिफेक्ट हो सकता है।
जिससे ऐसी चीजें हो रही है,वही पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि तीन बार अलग अलग तरह से पेट्रोल नाप कराया गया पेट्रोल पम्प के नाप पूर्णतः सही है जो भी जाँच की जा रही उसमें पूरा तथ्य सामने आ जायेगा।
वही कार चालक अपनी शिकायत लेकर जाँच अधिकरियों से पम्प की जांच करने कहा।


