रिपोर्टर मुकेश चतुर्वेदी
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्रों में बॉर्डर चेक पोस्ट पर एसएसटी दल के द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है एसएसटी टीम द्वारा वाहनों की सघन जांच पड़ताल के दौरान जप्ती की कार्यवाही भी जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला द्वारा दिए गए निर्देशों पर जिले के सभी थाना प्रभारी संबंधित थाना क्षेत्र में एसएसटी और एफएसटी पॉइंट लगाकर सघन वाहन चेकिंग की गई। प्राप्त दिशा निर्देशों के परिपालन में आज विधान सभा क्षेत्र कुरवाई की फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) थाना पथरिया द्वारा रूसल्ली दामा जोड़ पर चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन की जांच में एक बैग से 2 लाख 30 हजार रूपए बरामद किए हैं, जिसे मौके पर एफएसटी टीम के द्वारा जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#MPAssemblyElection2023
#MPElection2023


