रिपोर्टर मुकेश चतुरवेदी
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में जिले में बॉर्डर चेक पोस्ट पर एसएसटी दल के द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।
आज शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 में नहरयाई पर बनाए गए चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच पड़ताल के दौरान वाहनों की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही थी इसी दौरान एसएसटी दल के द्वारा नहरयाई चेक पोस्ट से गुजरने वाले राधेश्याम साहू के पास से एक लाख रुपये की राशि जप्त कर एफएसटी दल के सुपुर्द कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#MPAssemblyElection2023
#MPElection2023


