कटनी – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के साथ शनिवार को थाना स्लीमनाबाद के छपरा और सिंदुरसी में स्थापित चेक पोस्ट नाका चेकिंग केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चेकिंग पोस्ट में तैनात कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन की जांच का रजिस्टर अपडेट रखने निर्देशित किया। मौके पर एक ट्रक का कलेक्टर ने स्वयं जाकर जाँच कराई जाकर वाहन और लोड सामग्री के दस्तावेज का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने चेक पोस्ट में तैनात कर्मियों को नियमानुसार सभी वाहनों की गहन जाँच करने के निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh


