रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन के विरुद्ध लगातार कारवाई जारी है। इसी के तहत आज खनिज विभाग सहित केसला पुलिस द्वारा 21 अक्टूबर शनिवार को प्रातः कार्यवाही के दौरान ग्राम घानाबड एवं चप्लासर से रेत का अवैध उत्खनन परिवहन करते हुए चार डंपर एमपी 48 H122 3 , एमपी 48 H122 9 , एमएच 40 CM 5564, एमपी 48 H 1253 को जप्त कर पुलिस थाना केसला की अभिरक्षा में दिया गया है । उक्त वाहनों के विरुद्ध प्रकरण पंजीवाद कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में खनिज अधिकारी देवेश मरकाम एवं केसला पुलिस का सराहनी योगदान रहा।


