रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। विधानसभा सिवनी मालवा 136 में कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत युवा प्रत्याशी अजय बलराम सिंह पटेल के विरोध में समस्त टिकट के दावेदारों ने आज पूर्व विधायक ओम रघुवंशी के निवास पर एकत्रित होकर बंद कमरे में बैठक की एवं सिवनी मालवा विधानसभा से टिकट बदले जाने की मांग रखी। सभी से टिकट के दावेदारो ने कहा कि अगर सिवनी मालवा विधानसभा से टिकट नहीं बदली जाती तो आगे पार्टी को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा । सभी का कहना है कि सिवनी मालवा में टिकट सर्वे के आधार पर नहीं दी गई है । हम सभी मांग करते हैं
कि सिवनी मालवा में सर्वे में जिसका भी नाम आगे हो उसे इंडियन नेशनल कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओम रघुवंशी , सेवादल जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम जितेंद्र सिंह सोलंकी , मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव राधेश्याम पटेल, किसान नेता कमल रघुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जहां जमकर नारेबाजी की गई और मांग की गई कि जल्द से टिकट को बदला जाए ।
टिकिट के दावेदारी की ये रही मांग –
कांग्रेस से टिकिट के सभी दावेदार हुए एकजुट। कांग्रेस पार्टी द्वारा दूसरी लिस्ट में घोषित प्रत्याशी का कर रहे विरोध। सूत्रों के अनुसार सुधीर पटेल और ओम रघुवंशी के नाम पर सबकी सहमति बनने की भी है खबर है।


