रिपोर्टर सीमा कैथवास
सलकनपुर। नवरात्रि महोत्सव पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहपरिवार सलकनपुर पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर अपने साथियों से कहा कि विंध्यवासिनी सलकनपुर वाली मैया मां विजयासन के दर्शन कर आज मैं फिर धन्य हो गया। मैया सब पर कृपा की वर्षा करती हैं, मां के चरणों में यही प्रार्थना है कि सब पर आशीर्वाद की वर्षा करें, सबका कल्याण हो, सब आनंदित रहें, सब सुखी एवं निरोग हों।


