उमरियापान:- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में जनपद सीईओ यजुर्वेन्द कोरी ने गुरुवार को स्वीप गतिविधियों को लेकर स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों की बैठक बुलाई। बैठक में स्वीप गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से आयोजन किये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिला स्तर से जारी कलेंडर के मुताबिक शुक्रवार से शुरू होने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।सीईओ ने कहा कि कलेंडर के अनुसार मतदाता जागरूकता हेतु चौपाल आयोजन, नुक्कड़ नाटक, वृद्धजनों का सम्मान, दीवार लेखन, बाइक रैली, मैराथन दौड़, रंगोली प्रतियोगता, भाषण प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला सहित अन्य आयोजन विभागवार करें। इसके अलावा मतदाता जागरूकता के लिए किये जाने वाले नवाचारों को लेकर भी चर्चा की गई।बैठक में जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी एसबीएम बीसी संतोष पाठक, बीईओ एसएस मरावी, बीआरसी प्रेम कोरी,केपी परौहा के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग, जन अभियान परिषद, एनआरएलएम विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी


