• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

अग्रवाल समाज नर्मदापुरम ने भव्यता के साथ मनाई अग्रसेन जयंती,भगवान अग्रसेन की शोभा यात्रा के साथ हुआ समापन अग्रवाल समाज का वर्चस्व बनाए रखने के लिए संगठित होना जरूरी : दीपक हरिनारायण अग्रवाल

by Manish Gautam Chiefeditor
October 16, 2023
in नर्मदापुरम
0
अग्रवाल समाज नर्मदापुरम ने भव्यता के साथ मनाई अग्रसेन जयंती,भगवान अग्रसेन की शोभा यात्रा के साथ हुआ समापन  अग्रवाल समाज का वर्चस्व बनाए रखने के लिए संगठित होना जरूरी : दीपक हरिनारायण अग्रवाल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । अग्रवाल समाज नर्मदापुरम द्वारा आयोजित चार दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह रामजी बाबा स्थित पर्यटन धर्मशाला में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर महाराजा अग्रसेन की शानदार भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई l भगवान अग्रसेन की झांकी सजाकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रामजी बाबा स्थल पर समाप्त हुई। जिसमें सभी अग्र बंधुओ ने ढोल नगाड़ों के साथ मिलकर डांस किया । महिलाओं ने अग्रसेन जी के जयकारे लगाए, सभी अग्रबंधुओ ने माथे पर पगड़ी एवं गले में पटका लगाया हुआ था। रास्ते में जिला व्यापारी संघ के सदस्यों ने शोभायात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया l
समाज की महिलाएं भी पिंक रानी कलर की साड़ी मे पारंपरिक वेशभूषा में गले में अग्रसेन महाराज के पटके डालकर बहुत सुंदर लग रही थी l अग्रवाल समाज की महिलाओं ने अग्रसेन जी के जय कारे लगाए l कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर महिलाओं ने गरबा डांस किया l भगवान अग्रसेन के जन्मदिन पर विशिष्ट अतिथि दीपक हरिनारायण अग्रवाल इटारसी, मुख्य अतिथि डॉक्टर उमंग अग्रवाल, समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संरक्षक नूतन अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश गोयल,सचिव नरेंद्र गोयल, अध्यक्ष सीपी.गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,अजीत गोयल,सुरेश गोयल, पवन मित्तल सहित समाज के सभी सम्माननीय सदस्यगण अनीता गुप्ता, निरुपमा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल सहित समाज की बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने इस समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रारंभ में गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की l महिलाओं ने अग्रसेन गाथा पर एक सामूहिक नृत्य किया साथ में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की महिला मंडल के सदस्यों ने एक प्रेरणादायक नाटिका वृद्ध आश्रम एक विकृति का रूपांतरण किया। विशिष्ट अतिथि दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने कहा कि समाज का संगठन होना बहुत जरूरी है। संगठित समाज ही आज की मुख्य आवश्यकता है, तभी हम अपने समाज का वर्चस्व बनाए रख सकते हैं। हम अग्रवालों को अलग-अलग समूह में बांट कर नहीं रहना है। आज हमें संगठन की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि डॉक्टर उमंग अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन हर दो-तीन माह में होते रहना चाहिए, जिससे व्यक्ति का मानसिक तनाव कम होता है। इससे हम स्वस्थ समाज की रचना कर सकते है। महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलते हुए आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की मदद कर उनको सक्षम बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि हम अग्रवाल है, यह कहना पर्याप्त नहीं होता है। अग्रवाल अपने आप में एक संस्कार एवं समर्पण है, हमें अपने सिद्धांतों को नहीं भूलना चाहिए l
महिला महासभा की प्रांतीय महामंत्री एवं महिला मंडल के अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने कहा कि हमारे विचार हमारे मत अलग हो सकते हैं पर हमारे हमारा मन अलग नहीं होना चाहिए मतभेद भले ही हो पर मनभेद नहीं होना चाहिए। अग्रवाल समाज नर्मदा पुरम को समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में महिला मंडल महिला मंडल का विशेष योगदान है हमारे समाज की महिलाएं समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी सहभागिता कर अग्रवाल समाज का नर्मदा पुरम का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही है। इस मौके पर अग्रवाल समाज की सभी महिलाओं ने प्रांतीय महामंत्री भारती अग्रवाल का अग्रवाल समाज के लिए विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया । प्रांतीय महामंत्री भारती अग्रवाल ने कहा कि यह मेरा नहीं बल्कि संपूर्ण अग्रवाल समाज का सम्मान है हम अकेले कुछ नहीं कर सकते संगठन में ही शक्ति है।
कार्यक्रम में विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों को प्रतिभा चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। अग्रसेन जयंती समारोह में हुए विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, दिनेश गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अग्रसेन जयंती महोत्सव में समाज की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित,,धूमधाम से मनाई गई जयंती…..

अग्रसेन जयंती महोत्सव में समाज की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित,,धूमधाम से मनाई गई जयंती.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d