रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय नर्मदापुरम में आज बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीन तैराकी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों , बी एस एस महाविद्यालय राजीव गांधी महाविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय ने शिक्षा महाविद्यालय ,एक्सीलेंस महाविद्यालय ,शासकीय महाविद्यालय टिमरनी ,शासकीय महाविद्यालय हरदा ,शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम खिलाड़ियों सहित विभिन्न कॉलेज के टीम एवम खिलाड़ियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में पुरुष/ महिला इवेंट के अंतर्गत 50 ,100 ,200 ,400, 800 एवं 1500 मीटर की, फ्रीस्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक,बटरफ्लाई, आई एम, मिडले, आदि प्रतियोगिता संपन्न हुई ।आयोजक महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षण विभाग के प्राध्यापक श्री रविशंकर मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी एसएसएस महाविद्यालय भोपाल एवं द्वितीय स्थान राजीव गांधी महाविद्यालय भोपाल ने प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण शर्मा के द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय चयन समिति के श्री सतीश कुमार, श्री सोमेश राठौर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के प्राध्यापक श्री दिलीप राठौड़ राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री श्याम मिश्रा,उपस्थित रहे। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक श्री प्रवीण मीणा, श्रीमती अंबिका राजपूत एवं श्री देवयानी सूर्यवंशी को प्रतियोगिता संपन्न कराने में विशेष भूमिका रही। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे द्वारा इस अवसर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी गई। इस कार्यक्रम में एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं पंडित रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


