रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम पराग सैनी के निर्देशन में पुलिस टीम थाना कोतवाली द्वारा कोलाहल अधिनिमय के तहत डी.जे. को जप्त करने में सफलता प्राप्त कि गयी ।
घटना का विवरण –
घटना इस प्रकार है कि दिनांक 15.10.2023 को प्रभावी आदर्श आचार संहिता के मध्य नजर पुलिस टीम द्वारा कोलाहल अधिनियम के तहत रायलटी पाईंट नर्मदा मंदिर बीटीआई रोड पर ताज डी.जे. मालाखेडी नर्मदापुरम एक सफेद रंग की बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बोलोरो पीकअप वाहन पर बाक्स रखकर तेज आवाज में गाने आम रोड पर बजा रहा था । उक्त डी.जे. बिना वैधानिक परमिशन के संचालित था । जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा म.प्र. कोलाहल नियत्रण अधिनियम 1985 एंव एमव्ही एक्ट के तहत जप्ती की कार्यवाही की जाकर उक्त प्रकरण माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
मुख्य भूमिका रही –
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली सौरभ पांडे, उ.नि. सुरेश चौहान आर. 864 जितेन्द्र राजपूत, आर0 801 अनिल तुमराम, आर0 614 रामकिशोर नर्रे आर0 769 राजेश चौहान की मुख्य भूमिका रही है।


