रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। श्री रामलीला महोत्सव में दशरथ मरण केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया । जिसमें बताया गया है कि प्रभु श्रीराम लक्ष्मण और सीताजी से वनवास के मार्ग में कोल भीलों के प्रमुख निषाद राज से भेंट होती है ,वे उन्हें वन गमन पथ से गंगा जी के तट पर ले आते हैं, जहां केवट उन्हें नाव में बैठाकर गंगा पार करवातें हैं । यहां अयोध्या में श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। गुरु वशिष्ठ जी के ननिहाल से भरत और शत्रुघ्न को बुलवाकर उनकी अंत्येष्टि करवातें हैं तथा राज समाज को बुलवाकर उचित शिक्षा देतें हैं । आज की लीला में प्रधुम्न दुबे ने श्रीराम , अक्षय मिश्रा ने लक्ष्मण , समर्थ तिवारी ने भरत , आराध्य गार्गव ने शत्रुघ्न , मनोज परसाई ने निषाद , दीपेश व्यास ने केवट , प्रेम मांगरोल ने कैकयी और पुनीत पाठक ने सुमन्त की भूमिका अदा की ।


